फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in jammu

Jammu News: चर्च प्रबंधक मां बेटी को गिरफ्तार न करने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in jammu
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 72 के पत्याली चक में नगालैंड से लापता किशोरी मिलने के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पत्याली चक रोड पर लोगों ने चर्च चलाने वाली मां–बेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ज्योति शर्मा, शशि बाला, कांता देवी, कमलेश कुमारी, समित्री देवी, आरती देवी, बेबी कुमारी, दीपक पांडेय, सिद्धार्थ शर्मा, राकेश शर्मा, अजय शर्मा, अक्षय शर्मा आदि का कहना है कि जो मां बेटी घर पर चर्च चला रही हैं। उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई और न ही उन पर कोई मामला दर्ज किया गया। इन्होंने अपने घर पर लड़की को छिपा रखा था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन

वहीं देर शाम दोमाना पुलिस ने किशोरी की बड़ी बहन के बयान पर आरोपी मां बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क ने लोगों को आश्वासन दिया कि जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। किशोरी के माता-पिता के पहुंचने का भी पुलिस को इंतजार है। उनके आने के बाद उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। तब तक किशोरी बाल आश्रम में रहेगी। परिजनों के आने के बाद किशोरी को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 21 फरवरी को नगालैंड से किशोरी लापता हुई थी। इसके बारे में परिजनों ने नगालैंड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। पता चला कि उनकी बेटी जम्मू में है। रविवार सुबह किशोरी की बड़ी बहन और चचेरा भाई जम्मू के वार्ड-72 के पत्याली चक में पहुंचे। जहां एक घर के अंदर बनाए गए चर्च में उसकी बहन को रखा गया था। परिवार वालों को आरोपियों ने किशोरी से नहीं मिलने नहीं दिया और वे दो घंटे तक बाहर ही इंतजार करते रहे। युवती को रोता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूछने पर युवती ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन को चर्च में बंद कर रखा है और मिलने नहीं दिया जा रहा। लोगों ने दोमाना पुलिस को सूचना दी। दोमाना पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी को चर्च से बाहर निकाला। पीड़ित किशोरी को फिलहाल त्रिकुटा नगर बाल आश्रम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed