फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest Held

Jammu News: जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी फिर शुरू कर सकते हैं हड़ताल

विज्ञापन
Protest Held
 अपनी मांगों को ले नारेबाजी करते जलशक्ति कर्मी। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी जिले में एक बार फिर से हड़ताल शुरू कर सकते हैं। इसकी जानकारी अस्थायी कर्मचारियों के नेता देवेंद्र सिंह ने रविवार को दी। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक की और बताया कि कुछ अधिकारी कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया कि कौनसी नीति के तहत अधिकारी अस्थायी कर्मचारियों को दूसरे स्टेशन पर जाकर मोटर चलाने के लिए कह रहे हैं। वह अस्थायी कर्मचारी हैं और जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कर्मचारी काम कर रहे हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है और जो राजनीतिक पार्टियों के साथ जुड़े हुए हैं उन्हें काम के लिए नहीं पूछा जाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों के साथ राजनीति न करें और उनका बकाया वेतन दिया जाए। इस संदर्भ में सोमवार को रियासी में अस्थायी कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है। इस अवसर पर अजय कुमार,आशिक़ अली,शौकत अली,काली चरण, अशोक कुमार, कृष्ण लाल, पूर्ण चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed