फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

Jammu News: प्रेस क्लब के बाहर गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर्स

विज्ञापन
protest
जम्मू। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने शुक्रवार को प्रेस क्लब जम्मू के बाहर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने नई एचआर पॉलिसी लागू कर दी है। इसके तहत सेवानिवृत्त आयु भी कम कर दी है। ऐसे में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें वित्तीय सहायता दी जाए। सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ताओं को पांच लाख और सहायिकाओं को तीन लाख रुपये दिए जाएं। अभी तक पेंशन पॉलिसी भी लागू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति काफी दयनीय हो जाएगी। कहा कि 40 सालों तक काम करने वाले कर्मचारियों को अब घर भेजा जा रहा है। बिना किसी वित्तीय मदद के उनके लिए परिवार का पालन-पाषण करना मुश्किल हो जाएगा। सरकार कर्मचारियों के बारे में सोचे और वित्तीय लाभ प्रदान करे। मौके पर भारतीय मजदूर संघ की महासचिव नीलम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed