फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,child dead hospital,,jammu news

एसएमजीएस में दो साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
protest,child dead hospital,,jammu news
जम्मू। शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के आईसीयू में मंगलवार शाम एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवारवालों वालों ने आरोप लगाया कि बच्ची को उचित उपचार नहीं दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया। बच्ची सुबह ठीक थी, लेकिन दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह का कहना है कि बच्ची घर से ही गंभीर हालत में लाई गई थी और इसके बारे में परिवारवालों को सूचित किया गया था। बच्ची को बचाने के लिए उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसे तेज बुखार के साथ खून में इंफेक्शन बढ़ गया था, जिससे आशंका है कि उसके शरीर के मुख्य अंग काम करना बंद कर गए थे। कई कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि सुमेरा (दो साल एक माह) निवासी अंबेडकर नगर हाईकोर्ट जानीपुर को सोमवार की रात 11 बजे एसएमजीएस के इमरजेंसी में लाया गया, जिसके बाद उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनका आरोप है कि डाक्टरों ने उनसे डेंगू और अन्य टेस्ट के लिए कहा कि अस्पताल के भीतर समय लग जाएगा, जिसके बाद वे बाहर से टेस्ट करवाने पर राजी हो गए।लेकिन अस्पताल स्टाफ से बच्ची के खून का सैंपल ही नहीं निकल सका। बच्ची के पिता ने कहा कि मंगलवार सुबह 8 बजे डाक्टरों की शिफ्ट बदली तो बच्ची को आनन फानन में दूसरे वार्ड में भेजा गया। उनका आरोप है कि बच्ची की गंभीर हालत होने के बावजूद उसे वरिष्ठ डाक्टरों ने नहीं देखा, जिससे उसे समय पर उपचार नहीं मिल पाया। जूनियर स्टाफ ही बच्ची की देखभाल में जुटा था। बच्ची के घर पर मातम के माहौल में हर किसी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

------------
ट्रैकर दल शंखपाल के लिए रवाना
जम्मू। पर्यटन विभाग की ओर से मंगलवार को शंखपाल के लिए ट्रैकर्स के दल को जम्मू से रवाना किया गया। इस दौरान पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैकर्स दल जम्मू से सन्नासर और शंखपाल के लिए जाएगा। इस दौरान ट्रैकिंग गतिविधियां की जाएंगी। पर्यटन निदेशक ने कहा कि कोविड एसओपी में राहत दी जा रही है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed