फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,chamber of comerce,jammu band

जम्मू बंद के समर्थन में उतरे कई संगठन, आज नहीं खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
protest,chamber of comerce,jammu band
जम्मू। चैंबर की जम्मू बंद की कॉल का कई संगठनों के साथ विपक्षी पार्षदों ने समर्थन किया है। बुधवार को शहर के बाजार बंद रहेंगे। चैंबर कार्यालय से बुधवार सुबह 10 बजे रैली निकालकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इसके अलावा अन्य संगठन भी शहर में रोष रैलियां निकालेंगे। हालांकि ट्रांसपोर्टर बंद से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू भी बंद में सहयोग देगी। अध्यक्ष एमके भारद्वाज ने कहा कि जम्मू के लोगों के हक के लिए बार एसोसिएशन हमेशा साथ खड़ी है। वहीं, वार्ड सात की पार्षद रितू चौधरी ने कहा कि जम्मू बंद को पूरा सहयोग दिया जाएगा। स्मार्ट स्टोर खुलने से छोटे व्यापारियों को व्यापारियों नुकसान होगा। सरकार इस फैसले को वापस ले। वार्ड-55 के पार्षद प्रीतम सिंह ने कहा कि जम्मू बंद के दौरान प्रदर्शन कर चैंबर को समर्थन देंगे। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट भी रैली निकालकर व्यापारियों के हक के लिए प्रदर्शन करेगी। रैली जानीपुर हाईकोर्ट रोड, सरवाल, रिहाड़ी, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, सुभाष नगर, शक्ति नगर इलाकों से निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सर्वशक्ति संस्था के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा कि जम्मू बंद के आह्वान का समर्थन करते हैं। जम्मू संभाग के प्रति प्रदेश सरकार की नीतियां अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बंद को ट्रांसपोर्टरों का समर्थन
नहीं, बसें और मेटाडोर चलेंगी
जम्मू। जम्मू बंद के लिए चैंबर को ट्रांसपोर्टरों का समर्थन नहीं मिला है। जम्मू शहर सहित संभाग में बसें और मेटाडोर चलेंगी। ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। इसमें एसोसिएशन के सदस्य विजय चिब ने कहा कि ट्रांसपोर्टर व्यापारी वर्ग की मांगों का समर्थन करता है, लेकिन बंद को समर्थन नहीं देगा। उनके वाहन नियमित रूप से चलेंगे। कहा कि एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर की हत्या के बाद ट्रांसपोर्टर हड़ताल करने की स्थिति में नहीं हैं। चैंबर ने जल्दबाजी में फैसला लिया है। ब्यूरो
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed