फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest bank employees

Jammu News: बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगें पूरी करने की लगाई गुहार

विज्ञापन
protest bank employees
- अधीनस्थ संवर्ग में भर्ती, आउटसोर्स करने, केनरा बैंक की शाखाओं में नौकरियों और क्लर्कों की कटौती का किया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू प्रांत बैंक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को केनरा बैंक शालामार के बाहर मांगें पूरी करवाने के लिए प्रदर्शन किया। कर्मियों ने अधीनस्थ संवर्ग में भर्ती, आउटसोर्स करने, केनरा बैंक की शाखाओं में नौकरियों और क्लर्कों की कटौती का विरोध किया।

जेके संघ के कॉमरेड योगेश कुमार ने कहा कि मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय कार्यालय की ओर से आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। फेडरेशन के महासचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंकों को मजबूत बनाया जाए। इन बैंकों में पर्याप्त मानव संसाधन हैं। हाल के वर्षों में बैंकों के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। व्यापार की कुल मात्रा में वृद्धि हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा 50 करोड़ से अधिक जनधन योजना खाते खोले गए हैं। इससे कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ा है। इसके बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा। जेपीबीईएफ के अध्यक्ष तारा सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से चार दिसंबर से हड़ताल की जाएगी। 19 और 20 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में योगेश कुमार, राहुल गुप्ता, रवि कुमार, जसकरण सिंह, केवल कुमार, सुमित खजूरिया, हरमिंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed