फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Waterlogging in hospital complex's community bunker; risk of epidemic.

Jammu News: अस्पताल परिसर के सामुदायिक बंकर में जलभराव, महामारी का खतरा

विज्ञापन
Waterlogging in hospital complex's community bunker; risk of epidemic.
बारिश का पानी भरकर डेंगू मलेरिया का हॉटस्पॉट बन रहा बंकर
विज्ञापन

सांप, बिच्छू अस्पताल परिसर में घूमने से मरीज होते हैं भयभीत
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया अस्पताल के परिसर में बना सामुदायिक बंकर पिछले 15 दिन से बारिश के पानी से भरा हुआ है, जिससे आसपास के लोगों और अस्पताल स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया है। बंकर में पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू व मलेरिया फैलने का जोखिम बढ़ गया है। अस्पताल में दिन प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहीं गंदे पानी से वातावरण दूषित होकर महामारी का खतरा मंडरा रहा है।

अस्पताल रात्रि स्टाफ का कहना है कि वे सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़ों के बार-बार दिखने से भयभीत हैं। कई कर्मचारियों ने बताया कि रात में ड्यूटी के दौरान दो-तीन बार सांप और बिच्छू अस्पताल परिसर में घूमते हुए देखे गए, जिससे न केवल स्टाफ बल्कि आने वाले मरीजों की सुरक्षा भी खतरे में है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि मच्छरों की संख्या बढ़ी है और शीघ्र कदम न उठाए जाने पर रोग फैलने का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन


सामुदायिक बंकर की देखरेख ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे है, लेकिन अभी तक पानी निकासी और सफाई का कोई स्थायी उपाय नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विभाग केवल गोलाबारी के दौरान बंकरों की व्यवस्था करता है और बंकर के रख-रखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुनील दत्त शास्त्री ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया के प्रति आह्वान करने वाला स्वास्थ्य विभाग का परिसर खुद डेंगू मलेरिया का हॉटस्पॉट बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।


अस्पताल प्रशासन ने जिलाधिकारी से पानी पम्पिंग और बंकर की सफाई करवा कर मच्छरों व जहरीले जानवरों के जोखिम को कम करने की मांग की है। आसपास के लोग चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में भारी स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है।
----
बंकर से जल निकासी का तत्काल उचित प्रबंध किया जाएगा, लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। -सोनिया देवी, खंड विकास अधिकारी अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed