फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against cow smuggling, protest by blocking road

Jammu News: गो तस्करी के खिलाफ उबाल, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jan 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 30 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Protest against cow smuggling, protest by blocking road
डिपो पर राशन लेने के लिए पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : arniya
पुलिस ने पशु तस्करी व गाड़ी जलाने के दो अलग-अलग मामले किए दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। गांव प्यान में ग्रामीणों ने मंगलवार को एक वाहन को पकड़ा। इस दौरान उसमें सात गोवंश मिले। इस बीच कुछ लोगों ने उक्त वाहन में आग लगा दी। वहीं, गो तस्करी से गुस्साए ग्रामीणों ने मैरा मंदरिया क्षेत्र में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि खुद को बचाने के लिए तस्करों ने वाहन में आग लगाई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस नाके के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में विजय सिंह, नीतीश कुमार, सुशील शर्मा, अरुण सिंह, पवन कुमार, हरदीप, रोहित शर्मा, अविष, केवल, रोहित, रोमेश सहित अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने गो तस्करी के बढ़ते मामलों पर नाराजगी जताई और पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि एक महीने पहले भी इस मामले की जानकारी अखनूर पुलिस को दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में तस्करों के हौसले बुलंद हो गए।

गांव के लोगों ने नाके की संख्या में वृद्धि करने की मांग की। साथ ही गो तस्करी में बार-बार लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई पर जोर दिया। पीएसए लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली

अखनूर थाना प्रभारी रोहित गांधी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने गो तस्करी और वाहन में आगजनी के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed