फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Property worth crores of rupees of three terrorists confiscated in Ganderbal

Jammu News: गांदरबल में तीन आतंकवादियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Property worth crores of rupees of three terrorists confiscated in Ganderbal
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में तीन आतंकवादियों की 3.2 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार तीनों आतंकी गांदरबल के रहने वाले हैं और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सक्रिय हैं।
विज्ञापन

पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार जिन आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं, उनकी पहचान फारूक अहमद राथर निवासी कुराग गांदरबल, नूर मोहम्मद पर्रे निवासी हटबुरा गांदरबल और मोहम्मद मकबूल सोफी निवासी खुरहामा गांदरबल के तौर पर हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एनआईए अधिनियम के तहत नामित विशेष न्यायाधीश) की अदालत द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में तीन आतंकवादियों की कुल 9 कनाल और डेढ़ मरला भूमि कुर्क की गई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सक्रिय तीन आतंकवादियों की 3.2 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के पुलिस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed