{"_id":"65e8ced162fea11839049b78","slug":"property-seized-in-akhnoor-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100388-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में नशा तस्कर की 50 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में नशा तस्कर की 50 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अखनूर। जिला पुलिस ने एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में अखनूर में एक कुख्यात नशा तस्कर की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस ने उसके घर को सील कर दिया है। घर की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। यह घर नशा तस्कर रोहित दत्ता निवासी राह सलयोट का है। रोहित पर जम्मू कश्मीर के विभिन्न थानों में नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह एनडीपीएस के तहत कठुआ जेल में बंद है।
यह कार्रवाई 1985 के एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई है। पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि संपत्ति नशा तस्कर द्वारा नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी।
संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई एसपी ग्रामीण ब्रिजेश शर्मा की देखरेख में एसडीपीओ अखनूर, मोहन शर्मा, एसएचओ अखनूर तारिक अहमद, नायब-तहसीलदार राह सलयोटे अशफाक अहमद की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में की।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन नशे के खतरे से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इलाके के स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है ताकि अमन चैन को भंग कर देश के विकास को रोका जा सके। इस पर लगाम लगाने में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।