फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   programme on international day for biological diversity

22 मई को बायोडाइवर्सिटी पर जागरुकता लाने के लिए होगा कार्यक्रम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
programme on international day for biological diversity

कोरोना में लॉकडाउन के चलते जहां हर तरफ ऑनलाइन माध्यम से काम किया जा रहा है चाहे स्कूल या कालेज की पढ़ाई हो या फिर दफ्तरों का काम। लॉकडाउन का पालन सभी घरों में रहकर कर रहे हैं। इसी के चलते इंट्रनेशनल डे फार बायोलाजिकल डाइवर्सिटी (आईडीबी) पर बायोडाइवर्सिटी के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए जम्मू-कश्मीर फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जम्मू की तरफ से बच्चों, विद्यार्थियों और आम जनता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय बायोलाजिकल डाइवर्सिटी दिवस यानि कि 22 मई 2020 को यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करवाया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इस तरह से कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाने का फैसला नेशनल बायोडाइवर्सिटी अथारिटी द्वारा लिया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को पूरी तरह से बायोडाइवर्सिटी के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर जेके फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जम्मू की  तरफ से जारी नोटिस में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया है ताकि जितना हो सके लोगों में बायोलाजिकल डाइवर्सिटी को लेकर जागरुकता आ सके। और सभी को पृथ्वी का संरक्षण करना कितना आवश्यक है इस बात का पता चल सके। गौरतलब है कि 22 मई को यूनाइटिड नेशनस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बायोलाजिकल डाइवर्सिटी दिवस के रुप में बायोडाइवर्सिटी के बारे में लोगों को बताने और जागरुकता लाने के लिए घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed