फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Procession in Srinagar

जुलूस : पट्टन में हिजबुल्ला के झंडे लहराए, बीरवाह में भड़काऊ नारेबाजी

विज्ञापन
Procession in Srinagar
पुलिस ने आयोजकों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के झंडे लहराए गए और नारेबाजी की गई। पुलिस ने इस घटना को लेकर पट्टन थाने में रैली में शामिल लोगों के खिलाफ यूए(पी) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पट्टन के चैनाबल इलाके में एक जुलूस के दौरान कुछ लोग हिजबुल्लाह के झंडे, तख्तियां और मारे गए हिजबुल्लाह कमांडर की तस्वीरों वाले बैनर लिए आगे बढ़ रहे थे। इन लोगों ने हिजबुल्लाह के समर्थन में नारे लगाए। जिसका मकसद आम जनता को भड़काना, आतंकवादी संगठनों से जुड़े तत्वों को विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने, जम्मू-कश्मीर के भीतर आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता को खतरा पहुंचाने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक पुलिस से सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed