फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

प्रधानमंत्री आवास योजना का समय पर नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
problem
घगवाल के रंधवाल का परिवार प्रधानमंत्री आबास योजना की किशत नही मिलने से तिरपाल मे कर रहे गुजारा - फोटो : SAMBA
घगवाल। पंचायत के रंधवाल में एक गरीब परिवार आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त को लेकर भटक रहा है। विभागीय अधिकारियों के पास चक्कर लगाकर अब वह थक चुके हैं।
विज्ञापन

रंधवाल निवासी महिला राज किरणी पत्नी दर्शन लाल ने बताया कि उनकी कच्ची झोपड़ी थी। गत दस वर्ष से वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चक्कर लगा रहे थे। तीन वर्ष पूर्व उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं, तो उनका नाम आवास योजना में रखा गया। उन्होंने बताया कि मार्च में उन्हें कहा गया कि शीघ्र मकान का काम शुरू करें उन्हें 50 हजार रुपये की पहली किश्त मिल गई। उन्होंने दीवारें खड़ी कर दीं। मार्च में ही उन्होंने दीवारें बना दीं। अब जबकि उन्हें छत के लिए किश्त नहीं दी जा रही है। अब वह लोग तिरपाल के नीचे रह रहे हैं। जब भी बारिश होती है तो वह चिंता में डूब जाते हैं, कि वह रात कैसे काटेंगे। उनका घरेलू सामान भी तिरपाल में ही रखा है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। ऐसे में एक तिरपाल में रहना काफी मुश्किल है। उनका कहना था कि आगामी दिनों में बरसात आने वाली है। ऐसे में उन्हें परिवार की चिंता है कि यदि दूसरी किश्त समय पर नहीं मिली, तो उनका क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें यही चिंता सता रही है कि बरसात में उनका क्या होगा। गरीब परिवार कहां जाए।

----------
मकान की दूसरी किश्त के लिए उच्च अधिकारियों को मामला भेज दिया है। उन्हें बताया गया है कि फंड की कमी कारण देरी हो रही है। फंड उपलब्ध होते ही उन्हें अगली किश्त जारी कर दी जाएगी।
-शीतल हंस, बीडीओ, ग्रामीण विकास विभाग, घगवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed