फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem, rashan depo jammu news,

एक डीलर के पास तीन से चार डिपो का कार्यभार

विज्ञापन
problem, rashan depo jammu news,
जम्मू। कोरोना संक्रमण के बीच डिपो में राशन वितरण में परेशानी आ रही है। तीन से चार डिपो का कार्यभार एक ही डीलर के पास है। इससे लोगों को राशन लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पहले डिपो संचालकों की हड़ताल चल रही थी, ऐसे में राशन वितरित नहीं हो पाया। संभाग में सात हजार डिपो में से दो हजार में अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण राशन आवंटन में देरी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों को मई और जून का राशन निशुल्क मिलना है। गरीब परिवारों से लोग राशन लेने के लिए डिपो में पहुंच रहे हैं, लेकिन राशन नहीं मिल पा रहा। इसी तरह जम्मू शहर में भी परेशानी आ रही है। जिले में ही 70 से ज्यादा राशन डिपो में डीलर नहीं होने से अब इन्हें रोटेशन में खोलना पड़ रहा है। राशन कार्डधारक उमेश निवासी मुट्ठी, श्याम निवासी जानीपुर और सतवारी के अशोक ने बताया कि डिपो में डीलर न होने के कारण परेशानी आ रही है। उन्हें निशुल्क राशन वितरित होना है, लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। डिपो में राशन डीलर की तैनाती की जाए। जम्मू संभाग में लाखों लोग राशन की आस में बैठे हैं। हर रोज राशन के लिए डिपो जाना पड़ रहा है, लेकिन लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। जहां पर राशन मिल रहा है, वहां लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

------
राशन डीलरों के पास तीन से चार डिपो का कार्यभार है। इससे राशन वितरण में समस्या आ रही है। उच्च अधिकारियों को समस्या बताई जा रही है। डीलरों के पद भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शगुन शर्मा, उपनिदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed