{"_id":"5fe648258ebc3e3dd0710d29","slug":"problem-jammu-city-news-jmu2255231167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटोली-अप्पर संग्रामपुर सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटोली-अप्पर संग्रामपुर सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। अप्पर संग्रामपुर में लोग पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। दो किलोमीटर पटोली से अप्पर संग्रामपुर तक सड़क वार्ड-75 और 65 को जोड़ती है। सड़क के बीच बने गड्ढों से हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोग सड़क को पक्की करने के लिए कई बार पूर्व विधायक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पांच साल पहले सड़क पर कंक्रीट डाली गई थी। एक बार मिट्टी भी डाली गई, लेकिन तारकोल डालनी बाकी है। कुछ माह पहले विभाग ने इसका दोबारा टेंडर करवाया, लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। स्थानीय निवासी जसवीर सिंह चिब, राकेश सिंह, जमीत राज, रंजीत चिब आदि ने बताया कि यह सड़क जम्मू-अखनूर हाईवे से जुड़ी हुई है। बारिश के दिनों में सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है।
------
कागजों में कई बार बनी सड़क
धरातल पर नहीं हुआ काम
वार्ड-75 के पार्षद घार सिंह चिब ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण ठेकेदार काम शुरू नहीं करते हैं। कागजातों में सड़क बहुत बार बन चुकी हैं, लेकिन आज धरातल पर काम नहीं किया गया। संग्रामपुर के निवासी सुभाष गुप्ता और गजयसिंह पूरा की चंचला देवी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में दो बार इस सड़क का टेंडर हो चुका है। पहले ठेकेदार ने आदा काम किया और बाकी काम बीच में ही छोड़ दिया और दूसरे ने काम शुरू ही नहीं किया। अप्पर संग्रामपुर के निवासी बाबू सिंह ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में दो मंत्री रह चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क नहीं बना पाए। दो साल पहले इस क्षेत्र को नगर निगम से जोड़ा गया है, लेकिन विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
---------
मौसम ठंडा होने के सड़क का काम रुका पड़ा है, अगर तापमान ठीक रहा तो जल्द काम शुरू किया जाएगा। मौसम अनुकूल रहता है तो मार्च, 2021 तक काम हर हाल में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गुरचरण सिंह, एईई, पीडब्ल्यूडी