फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

त्रिकुटा नगर की मराठा बस्ती रेड जोन, कई इलाके सील

विज्ञापन
problem
नानक नगर की गली सील
जम्मू। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण रेड और कंटेनमेंट जोन बढ़ते जा रहे हैं। शहर के कई प्रभावित इलाकों में लॉकडाउन जारी है। वीरवार को डीसी सुषमा चौहान ने अंडर सेक्शन 144 सीआरपीसी, एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत पुलिस थाना त्रिकुटा नगर के अंतर्गत मराठा बस्ती, सेक्टर-5, वार्ड 54 को कंटेनमेंट/रेड जोन घोषित कर दिया। इसके साथ क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है। पुलिसकर्मियों ने तारबंदी करके लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया है। आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे लैंडलाइन नंबर 0191-2571616 और 0191-2571912 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मराठा बस्ती में सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद रखने के साथ सामान्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। कोविड संक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्र से लोगों के कोविड सैंपल लिए जाएंगे। वीरवार को इसी बस्ती से संक्रमित मामला सामने आया। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अंडर सेक्शन 188 आईपीसी, एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये इलाके भी हैं रेड जोन में
इससे पहले गोल पुली विकास लेन तालाब तिल्लो (वार्ड-30, 31), कैंप गोल गुजराल, पंचायत गोल गुजराल, उस्ताद मोहल्ला (म्युनिसिपल वार्ड 9), वार्ड-6 कनाल रोड, सिंबल मोड़पंचायत मक्खनपुर गुजरां, आरएस पुरा को कंटेनमेंट/रेड जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed