फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,block day,jammu news

साहब! नहीं मिल पा रही बिजली-पानी, घर बनाने की सामग्री भी चार गुणा महंगी

विज्ञापन
problem,block day,jammu news
जम्मू/दोमाना। साहब! मढ़, भलवाल और मथवार ब्लॉक में पर्याप्त बिजली-पानी नहीं मिल पा रहे। घर बनाने के लिए भी निर्माण सामग्री की कमी हो रही है, इसके दाम भी चार गुणा बढ़ा दिए गए हैं। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये समस्याएं बुधवार को मिश्रीवाला में ब्लॉक दिवस पर पहुंचे डीसी के समक्ष लोगों ने उठाईं। कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग के समक्ष राशन कार्ड, आधार कार्ड नहीं बन पाने की समस्या भी उठाई। इसके अलावा राजस्व सेवाओं, सरकारी भूमि पर बढ़ता अतिक्रमण, लंबित भुगतान, पीएमएवाई आवास की मंजूरी और निर्माण, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के तहत लंबित मामलों को भी बताया गया।
विज्ञापन

शिष्टमंडलों ने बताया कि कई इलाकों में नियमित पानी की आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने से दुश्वारियां और बढ़ेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बिजली की भी ढुलमुल व्यवस्था से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नए राशन कार्ड जारी न होने से लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

-----------
अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश
समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों को लोगों के मुद्दे हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सार्वजनिक महत्व के मुुख्य मुद्दों को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। इसके साथ सभी लंबित और सार्वजनिक सेवा वितरण की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निष्ठा से काम करने के लिए कहा। डीसी ने ब्लॉक दिवस की व्यवस्थाएं भी जांची मौके पर एडीसी जम्मू सतीश शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed