फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Private interests weakened the cooperative movement, the Lieutenant Governor said - we will strengthen, cooperatives will increase in every panchayat

जम्मू-कश्मीर: निजी स्वार्थों ने सहकारिता आंदोलन को किया कमजोर, उपराज्यपाल बोले- हम करेंगे मजबूत, हर पंचायत में सहकारी समितियां बढ़ेंगी 

Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
सार

 उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 68वें सहकारिता सप्ताह का रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सहकारिता की जड़ें और होंगी मजबूत की जाएंगी। महिलाओं और युवाओं के नए सहकारी संगठन भी तैयार किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Private interests weakened the cooperative movement, the Lieutenant Governor said - we will strengthen, cooperatives will increase in every panchayat
जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में सहकारिता आंदोलन को कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थों के लिए जानबूझ कर कमजोर किया। इस महत्वपूर्ण आंदोलन को पटरी से उतार दिया, लेकिन प्रदेश सरकार अब इसकी जड़ों को मजबूत करेगी। सरकार प्रत्येक पंचायत में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाएगी। इससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। महिलाओं व युवाओं के नए सहकारी संगठन के विकास के प्रति भी सरकार प्रयासरत है। वे रविवार को 68वें सहकारिता सप्ताह के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सहकारिता आंदोलन जमीनी स्तर तक पहुंचे। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि महिलाओं व युवाओं के नए संगठन अस्तित्व में आएं। इनके लिए सरकार मदद भी करेगी ताकि यह पुष्पित हो सकें। कहा कि सरकार का नए कृषि सहकारी समितियों के जरिये कृषि और उससे संबद्ध क्षेत्रों के विकास पर जोर है।
विज्ञापन


आर्थिक अधिकारों की रक्षा व प्रोत्साहन के लिए मिलकर कार्य करना होगा
इससे छोटे व सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री के सहकार से समृद्धि योजना को तभी साकार किया जा सकता है जब कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, उनकी ब्रांडिंग, बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। डेयरी व हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में नई गतिविधियां शुरू की जा सकें। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन न केवल व्यवसाय है, बल्कि यह जीने की कला है। सभी मिलकर साथ काम करते हैं। सबका उद्देश्य एक होता है-समृद्धि, शांति व आत्मनिर्भरता। हमें प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक-आर्थिक अधिकारों की रक्षा व प्रोत्साहन के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती बातें भूलकर नए अध्याय की हो शुरूआत
उप राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। इस क्षेत्र में जो आयाम हमें हासिल करना था वह हासिल नहीं कर पाए। जो बीत गया उसे भूलकर हमें आगे बढ़ना है। नए अध्याय की नई सोच के साथ शुरूआत करनी है। इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए। गांवों को सहकारिता के साथ जोड़ना है। न केवल जोड़ना है बल्कि सहकार से समृद्धि मंत्र के साथ आत्मसात करना है। 


मिशन यूथ सहकारिता संगठन के रूप में कर रहा काम
उन्होंने कहा कि मिशन यूथ सहकारिता उद्यमिता संगठन के रूप में काम कर रहा है। वह यह बता रहा है कि व्यवसाय को कै से सहकारी भावना के साथ किया जाए ताकि आधुनिक चुनौतियों का सामना किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed