{"_id":"65551de1efbb85411f014d04","slug":"prime-minister-modi-s-cutout-at-lal-chowk-in-srinagar-becomes-the-center-of-attraction-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : श्रीनगर के लाल चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का कटआउट बना आकर्षण का केंद्र, बदलीं घाटी की फिजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : श्रीनगर के लाल चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का कटआउट बना आकर्षण का केंद्र, बदलीं घाटी की फिजाएं
Thu, 16 Nov 2023 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:49 AM IST
सार
लाल चौके देखने पहुंच रहे ज्यादातर पर्यटक पीएम के कटआउट के साथ सेल्फी लेते और बदलते कश्मीर पर बात करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Srinagar LaL Chowk
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक के घंटा घर के पास पीएम मोदी का लगाया गया कटआउट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लाल चौके देखने पहुंच रहे ज्यादातर पर्यटक पीएम के कटआउट के साथ सेल्फी लेते और बदलते कश्मीर पर बात करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक निवासी दिनेश ने बताया कि वह कई साल बाद घाटी आने पर सबकुछ बदला हुआ दिख रहा है। कश्मीर काफी विकास हुआ है, जिसका श्रेय पीएम मोदी और केंद्र सरकार को जाता है। प्रधानमंत्री का कट-आउट देखकर खुशी हो रही है।
विज्ञापन
कारगिल निवासी मोहम्मद तकी ने बताया श्रीनगर घूमने आया था। जब प्रधानमंत्री मोदी का कटआउट देखा तो हमने उसके साथ एक तस्वीर क्लिक की। हमें बहुत खुशी हुई। बेंगलुरु निवासी चेतन ने बताया कि लाल चौक देखने के लिए कश्मीर आए थे। पीएम का कटआउट देखकर खुशी हुई।
विज्ञापन
आसपास का माहौल भी अच्छा है, जो बहुत पसंद आया। मुंबई के नील शाह ने कहा कि हमने कश्मीर में सभी जगहों का दौरा किया, यह कटआउट काफी अच्छा लगा। इसे पहली बार श्रीनगर में देख रहे हैं।