{"_id":"60fbefd95776603952314695","slug":"president-ramnath-kovind-will-visit-jammu-kashmir-and-ladakh-from-july-25-to-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरा: कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरा: कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
Sat, 24 Jul 2021 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 04:17 PM IST
सार
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। वह 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अगले दिन वह श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 2019 में भी उन्हें वार मेमोरियल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना था, लेकिन खराब मौसम के चलते श्रीनगर से उनका विमान उड़ नहीं सका था।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही दौरे के दौरान अधिकारियों की तैनाती का खाका खींचा जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था तय की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि दौरे को देखते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी प्रमुख नाकों पर चेकिंग तेज कर दी गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में उनके दौरे को देखते हुए कुछ समय के लिए यातायात भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ