फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   President ramnath Kovind will visit Jammu Kashmir and Ladakh from July 25 to 28

राष्ट्रपति का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरा: कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Sat, 24 Jul 2021 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 04:17 PM IST
सार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
President ramnath Kovind will visit Jammu Kashmir and Ladakh from July 25 to 28
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। वह 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अगले दिन वह श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 2019 में भी उन्हें वार मेमोरियल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना था, लेकिन खराब मौसम के चलते श्रीनगर से उनका विमान उड़ नहीं सका था।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही दौरे के दौरान अधिकारियों की तैनाती का खाका खींचा जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था तय की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि दौरे को देखते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी प्रमुख नाकों पर चेकिंग तेज कर दी गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में उनके दौरे को देखते हुए कुछ समय के लिए यातायात भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed