{"_id":"68cf1b1e51e27ab44e07dbc7","slug":"preparations-for-the-monsoon-session-jammu-news-c-10-jam1003-718452-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मानसून सत्र की तैयारियां पूरी एलजी से तारीख का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मानसून सत्र की तैयारियां पूरी एलजी से तारीख का इंतजार
विज्ञापन
-सरकार दे चुकी मंजूरी, विधानसभा ने भी लिखा है पत्र
-अप्रैल में हुआ था विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र
-विधायक सचिवालय में संपर्क साध पूछ रहे तारीख
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरकार इसे मंजूरी दे चुकी है। अब एलजी से तारीख मिलने का इंतजार है। विधायक विधानसभा सचिवालय में संपर्क साध सत्र की तारीख पूछ रहे हैं ताकि वे सवाल तैयार कर सकें।
मानसून सत्र से 15 से 20 दिन पहले अधिसूचना जारी होती रही है। विधानसभा को दो सत्रों को कम से कम छह माह के भीतर आयोजित करवाना अनिवार्य है। प्रदेश में विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पहलगाम हमले के बाद हुआ था। विशेष सत्र से छह माह का अंतराल अक्तूबर में पूरा हो रहा है। प्रदेश सरकार ने मानसून सत्र आयोजित करने की सिफारिश उपराज्यपाल को भेज दी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से भी उपराज्यपाल को पत्र भेजे गए हैं। इस पत्र में विधानसभा सचिवालय की तैयारियां पूरी होने की बात कही गई है। अब उपराज्यपाल की ओर से तारीख की घोषणा होनी बाकी है। मानसून सत्र दस दिन चलने की संभावना है।
विधानसभा का मानसून सत्र अक्तूबर में होता है तो इसकी अधिसूचना सितंबर के आखिरी दस दिनों में हो सकती है। दस अक्तूबर के बाद मानसून सत्र की तारीख तय होने की संभावना है। विधायक सत्र आयोजित होने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं और लगातार विधानसभा सचिवालय के संपर्क में हैं। विधानसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विधानसभा समितियों की बैठकें लगभग पूरी कर ली गई हैं। स्टाफ काफी पहले श्रीनगर बदला जा चुका है। रही बात विधायकों के सवालों की तो यह अधिसूचना जारी होने के बाद ही आना शुरू होंगे। विधानसभा उपसचिव चमेल सिंह के अनुसार उपराज्यपाल प्रशासन से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।