{"_id":"5ff432da8ebc3e3b6b55658e","slug":"pregnant-lady-had-to-carry-on-a-stretcher-12-km-to-hospital-amid-snowfall-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बीच गर्भवती को 12 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, परिवार का प्रशासन पर ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बीच गर्भवती को 12 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, परिवार का प्रशासन पर ये आरोप
Tue, 05 Jan 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Jan 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती को अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में बर्फबारी के चलते रास्ते बंद हो जाने से एक गर्भवती को 12 किलोमीटर पैदल स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। यहां गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
हमाम मारकूट के अब्दुल मजीद की पत्नी को स्ट्रेचर से भारी बर्फबारी के बीच ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने डांगीवाचा उप जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। उसकी हालत स्थिर है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ इंच ही बर्फबारी हुई थी, लेकिन प्रशासन ने किसी प्रकार की मदद नहीं की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः हिमपात से सराबोर हुई 'जन्नत', तस्वीरों के जरिए आप भी उठाएं बर्फबारी का लुत्फ
विज्ञापन