{"_id":"f9e47d98734383446423853a128357ac","slug":"power-crisis-in-jammu-kashmir-due-to-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में दिक्कतें बढ़ा रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में दिक्कतें बढ़ा रहा बिजली संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड में बिजली संकट ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। आठ से बारह घंटे तक की कटौती से लोगों को शीतलहर में दोहरी मार पड़ रही है। जम्मू कश्मीर में केंद्रीय और राज्य सेक्टर की पनबिजली परियोजनाओं में उत्पादन क्षमता से एक तिहाई ही रह जाने की वजह से बिजली संकट गहरा गया है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय और स्टेट सेक्टर के तहत कुल 28 पनबिजली परियोजनाओं की 2693.45 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। कड़ाके की ठंड में दरियाओं में नदियों के जल स्तर में भारी गिरावट से 700 से 800 मेगावाट बिजली उत्पादन ही हो पा रहा है।
इसमें से भी केंद्रीय परियोजनाओं में एनएचपीसी की ओर से उत्पादित हो रही करीब आधी बिजली को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है। बिजली उपभोक्ता सुधीर गुप्ता का कहना है कि कड़ाके की ठंड में भारी बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
इस वजह से ठंड में न तो गीजर में पानी गर्म हो रहा है और न ही ठीक से ब्लोअर आदि ही चल पाता है। रात के समय तो मोमबत्ती लगाने की जरूरत पड़ जाती है। बिजली अधिकारियों के अनुसार दरियाओं में जल स्तर में भारी गिरावट से पनबिजली परियोजनाओं में उत्पादन गिर गया है। एक तिहाई उत्पादन रह जाने की वजह से जरूरत के अनुसार बिजली कटौती हो रही है।