फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poster competition organized on road safety

Jammu News: सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Fri, 24 Jan 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 24 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Poster competition organized on road safety
अखनूर। सरकारी डिग्री कॉलेज अखनूर की एनएसएस इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज परिसर में हुआ। इसे कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रोमिला मल्ला भट के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कपूर के निर्देशन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और सड़कों पर जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना था। छात्रों ने अपने रचनात्मक और प्रभावशाली पोस्टरों के माध्यम से लापरवाह ड्राइविंग के खतरों, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीटबेल्ट पहनने के महत्व और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग से बचने जैसे संदेशों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. रोमिला मल्ला भट ने छात्रों के उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और इस प्रभावशाली कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनएसएस इकाई की प्रशंसा की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कपूर ने युवाओं की सड़क सुरक्षा में भूमिका को रेखांकित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed