फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch: Security forces engaged in scanning forests and drains, fired bullets at suspicious places

पुंछ: जंगलों एवं नालों को खंगालने में जुटे सुरक्षाबल, संदिग्ध स्थानों पर बरसाईं गोलियां

Tue, 07 May 2024 06:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 07 May 2024 06:41 PM IST
सार

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगलों एवं नालों में संदिग्ध स्थानों पर गोलीबारी भी की। गोलीबारी के बाद उस स्थान पर किसी प्रकार की किसी आतंकी के न होने की पुष्टि के बाद ही जवान आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन
Poonch: Security forces engaged in scanning forests and drains, fired bullets at suspicious places
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पुंछ जिले में मंगलवार को भी सुरक्षाबलों का डन्ना शाहस्तार के हमलावर आतंकियों की तलाश में अभियान जारी रहा। सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के साथ पैराकमांडो दिनभर जडांवाली गली से लेकर शींदरा टॉप तक के जंगलों एवं नालों को खंगालते रहे।

विज्ञापन


इस तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगलों एवं नालों में संदिग्ध स्थानों पर गोलीबारी भी की। गोलीबारी के बाद उस स्थान पर किसी प्रकार की किसी आतंकी के न होने की पुष्टि के बाद ही जवान आगे बढ़ते रहे। मगर देर शाम तक सुरक्षाबलों को कोई सफलता नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


इस बीच सेना की तरफ से वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों में से दो आतंकियों के स्कैच भी जारी किए गए और उन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तीसरे दिन जारी तलाशी अभियान के दौरान सेना के बड़े अधिकारियों के साथ ही एसपी पुंछ युगल मनहास, एएसपी मुशीम अहमद, डीएसपी ऑपरेशन एजाज अहमद और एसएचओ सुरनकोट एवं एसएचओ गुरसाई दिनभर अभियान में जुटे रहे। डन्ना शाहस्तार आतंकी हमले के बाद आज दूसरे दिन भी पुलिस ने 20 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed