{"_id":"68b74e10c9f861377a0af27f","slug":"poni-palki-patient-to-health-centre-road-closed-reasi-news-c-202-1-udh1009-126999-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुर्सी की बनाई पालकी, मरीज को पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुर्सी की बनाई पालकी, मरीज को पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
पौनी।मता से कुर्सी की पालकी पर सवार मरीज को उठा लाते ग्रामीण।फोटो,राम सरुप शर्मा।
पौनी। बारिश ने ब्लॉक की कई सड़क मार्गों की स्थिति को बदहाल कर दिया है। तहसील मुख्यालय से मता की तरफ जाने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग पस्सी व मलबा आने से कई दिनों से बंद है। सोमवार को एक मरीज को कुर्सी की पालकी बनाकर स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया।
मता निवासी करनैल सिंह की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जाना जरूरी था। सड़क मार्ग बंद होने व वाहन की कोई सुविधा नहीं होने के बाद मरीज को स्वास्थ्य केंद्र तक के जाना मुश्किल था। ग्रामीणों ने इकट्ठे हो कर एक कुर्सी को चारों तरफ रस्सी बांध उसे पालकी की भांति तैयार किया। करनैल सिंह को उस पर बिठाया गया चार ग्रामीणों ने उसे अपने कंधों पर उठाया और खस्ताहाल सड़क मार्ग के ऊपर से गुजरते हुए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे।
ग्रामीण दलीप सिंह ने बताया कि सड़क मार्ग खराब होने से उन्हें बाजार से जरूरी सामान की खपत भी नहीं पहुंच रही हैं। पहाड़ी से किस स्थान पर कब मलबा गिर जाएगा कुछ पता नहीं है। ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जूनियर इंजीनियर अंकुश शर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। मार्ग को साफ करने को जेसीबी लगाई गई है। सड़क मार्ग पूरी तरह से साफ होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है उस के बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु होने की उम्मीद है।