{"_id":"645c01ade32869d0d10962c8","slug":"polythene-campaign-jammu-news-c-10-jam1028-113071-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खुद समझदार बनें, दूसरों को भी पाॅलिथीन\nका प्रयोग न करने लिए करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खुद समझदार बनें, दूसरों को भी पाॅलिथीन का प्रयोग न करने लिए करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान
- पाॅलिथीन मुक्त अभियान पर नवाबाद और दोमाना हायर सेकेंडरी स्कूल में लगाया शिविर
- मेयर राजिंदर शर्मा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खुद समझदार बनें, दूसरों को भी पाॅलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें। पॉलिथीन मुक्त अभियान तब तक सफल नहीं होगा, जब तक लोग इसमें अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी सुनिश्चित नहीं करेंगे। मौजूदा समय में पाॅलिथीन का प्रचलन काफी बढ़ गया है। हर खाने-पीने का सामान और अन्य वस्तुएं पॉलिथीन में लोग घर लेकर आ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम बदलाव लाएं। नगर निगम ने एक कदम बढ़ाया है, अब लोग आगे आएं और अभियान को सफल बनाएं।
ये बातें पॉलिथीन मुक्त अभियान पर हायर सेकंडरी स्कूल नवाबाद और दोमाना में लगाए गए शिविरों में मेयर राजिंदर शर्मा ने कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि घर जाकर माता-पिता को समझाएं। आस-पड़ोस के लोगों को भी पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें। नगर निगम का हर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। बाजारों से सामान कपड़े के थैलों में लेकर आएं। बार-बार काम के लिए थैला प्रयोग करें।