फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poltical news

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
poltical news
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ कसबे में वीरवार को सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह भाऊ की तरफ से सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

देवेन्द्र सिंह भाऊ ने कहा कि परिसीमन आयोग की तरफ से जो फैसले लिए गए हैं, यहां की जनता उससे सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले जम्मू-कश्मीर का दर्जा छीना। इसके बाद नौकरियां और जमीनों के अधिकारों को छीन लिया। अब भाजपा प्रदेश की स्थानीय एकता, तालमेल और पहचान को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

आयोग की रिपोर्ट स्वीकार नहीं है। जिस लक्ष्य के गीत भाजपा गा रही है, उसका पता चुनाव के बाद लगेगा। जिस रिपोर्ट को भाजपा के इशारे पर सार्वजनिक किया गया है, वह भाजपा की तरफ से जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक पहचान को खत्म करने की साजिश का हिस्सा है। देवेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से देेेश में बेेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। देश का गरीब परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed