फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

डीडीसी चेयरमैन की कुर्सी के जुगाड़ में जुटी भाजपा

विज्ञापन
political
रियासी। डीडीसी चुनाव परिणामों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है, मगर बहुमत से एक कदम दूर है। अपना चेयरमैन बनाने के लिए जुुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। इस दौरान उसकी निगाहें निर्दलीय पर टिकी हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने डीडीसी चुनाव में चौदह में से सात सीट पर कब्जा जमाया है। इसमें पैंथल के राजेंद्र मेंगी, कटड़ा से निर्मला देवी, भमाग के सर्राफ सिंह नाग, पौनी की रीता शर्मा, पौनी ए से केवल कृष्ण शर्मा, अरनास से राज कुमारी और जिज बगली से अब्दुल रशीद ने जीत हासिल की है। चेयरमैन की कुुुर्सी पाने के लिए भाजपा को एक सीट की जरूरत है। इसके अलावा नेकां ने तीन, अपनी पार्टी ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर कब्जा किया है। ब्लॉक गुलाबगढ़ से निदर्लीय उम्मीदवार एडवोकेट शाजरा कादिर ने जीत हासिल की है। भाजपा निर्दलीय शाजरा कादिर को अपनेे पक्ष में करने की तैयारियों में जुट गई है और संपर्क साध रही है। सोमवार को जिला में जीत हासिल करने वाले सभी चौदह सदस्यों को शपथ दिलवाई जाएगी। इस दौरान भाजपा का चेयरमैन का रास्ता साफ हो जाएगा। भमाग से जीतने वाले सर्राफ सिंह नाग का चेयरमैन पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed