फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political parties waiting for EC decision

सियासी दलों को चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार

Sun, 28 Sep 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Sep 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
political parties waiting for EC decision

रियासत में बाढ़ से तबाही के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सियासी दल भी हालात को देखते हुए फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। राजनीतिक दलों की नजरें अक्तूबर महीने में रियासत में होने वाली चुनाव आयोग की टीम के उच्च स्तरीय दौरे पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक दलों के नेताओं की फिलहाल नजर अक्तूबर महीने में रियासत खासतौर से कश्मीर संभाग में होने वाले चुनाव आयोग की टीम के दौरे पर टिकी हुई है। इस दौरे के बाद रियासत में विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


रियासत में बनी स्थिति को देखते हुए राजनीतिक दल फिलहाल जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से परहेज कर रहे हैं। यहां तक कि चुनाव प्रचार को भी मंद गति से ही चलाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि चुनाव को लेकर फैसला आयोग को लेना है और जब भी फैसला होगा, पार्टी इसके लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो पार्टी की पहली प्राथमिकता मौजूदा समय में राहत और पुनर्वास के काम में तेजी लाना है। पार्टी राहत और पुनर्वास कार्य में जुटी हुई है। इसी तरह पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि मौजूदा समय में पार्टी की चिंता बाढ़ पीड़ित लोगों के राहत और पुनर्वास की है। इस काम में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। पार्टी इस समय सियासत से ज्यादा बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए काम करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed