फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political parties in kashmir demanded from election commission lok sabha and vidhan sabha together

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव चाहते हैं सियासी दल

Tue, 05 Mar 2019 01:10 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 05 Mar 2019 01:10 AM IST
सार

  • चुनाव आयोग की टीम ने श्रीनगर में सियासी दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की
  • आज जम्मू में राजनीतिक दलों और अधिकारियों की जानेंगे राय

विज्ञापन
political parties in kashmir demanded from election commission lok sabha and vidhan sabha together
कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर पहुंची चुनाव आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की सियासी पार्टियां व नेता लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जाने के पक्ष में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में उच्च स्तरीय चुनाव आयोग की टीम से श्रीनगर में सियासी दलों के प्रतिनिधियों ने लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव कराने की मांग रखी।
विज्ञापन


श्रीनगर का दौरा पूरा करने के बाद आयोग की टीम सोमवार शाम को जम्मू पहुंच गई। रेडिसन ब्लू होटल में मंगलवार को आयोग जम्मू के सियासी दलों के प्रतिनिधियों व पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से भी चुनाव तैयारियों पर चर्चा करेगा। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में उच्च स्तरीय टीम सोमवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। टीम राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और इसके साथ विधानसभा चुनाव कराने की संभावनाओं को तलाशने आई है। टीम ने नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में निष्पक्ष और साफ सुथरे ढंग से चुनाव करवाने की तैयारियों का जायजा ले रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को मतदान केंद्रों में हर सुविधा मुहैया करवाने को कहा है ताकि मतदाताओं को मतदान करने के दौरान कोई परेशानी न हो। 

चुनाव आयोग की टीम ईवीएम व पोलिंग स्टाफ को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी समीक्षा की। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की खर्च सीमा 70 लाख और विधानसभा चुनाव में 28 लाख रखी गई है।

इन सियासी दलों से टीम ने ली राय

नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस, भाजपा, सीपीआई, पीडीएफ, डीपीएन, एनपीपी, बसपा, राकांपा, अवामी इत्तिहाद पार्टी के प्रतिनिधियों से आयोग की टीम ने चुनाव की तैयारियों व लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जाने का पक्ष जाना।

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष कश्मीर नासिर असलम वानी ने लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जाने पर जोर दिया। पीडीपी नेता अब्दुल रहमान वीरी ने भी लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव करवाने की मांग की। कांग्रेस नेता ताज मोहिउद्दीन ने भी लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव भी जल्द करवाने पर जोर दिया।


सीपीआई नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने भी जल्द विधानसभा चुनाव की मांग की। इस मौके पर चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र, अशोक लवासा, उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना, आयोग के महानिदेशक दिलीप कुमार, एडीजी शैफाली शरण, निदेशक निखिल कुमार व राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में सियासी दलों से बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed