{"_id":"6792b1e10d38d335e1045035","slug":"political-news-srinagar-news-c-10-lko1027-530259-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नेकां विधायक ने सीएम से नौकरी के इच्छुक युवाओं\n\nके लिए परीक्षा शुल्क माफ करने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नेकां विधायक ने सीएम से नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए परीक्षा शुल्क माफ करने की अपील की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हजरतबल से नेकां विधायक सलमान अली सागर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अपील की है कि सरकारी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क माफ किया जाए। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में नौकरी के इच्छुक युवाओं पर आर्थिक भार को कम करना है। विशेष रूप से उनके लिए, जो आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि यदि यह शुल्क माफ कर दिया जाए, तो युवाओं की सरकारी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से रोजगार के अवसरों में भागीदारी बढ़ेगी। विधायक की यह अपील जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच आई है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा शुल्क माफ किया जाए तो अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिससे राज्य के रिक्त पद भरने के लिए प्रतिभा का पूल बढ़ेगा। संवाद