फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: तिरंगा रैली निकाल केंद्रीय कृषि मंत्री का किया स्वागत

विज्ञापन
political news
आरएस पुरा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तिरंगा रैली में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

तिरंगा रैली गांव खाना चक से शुरू हुई और मुख्य मार्ग से होते हुए गांव लंगड़ेयाली में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान मंत्री ने खेतों में ट्रैक्टर भी चलाया और किसानों के लिए ड्रोन गतिविधियों को भी शुरू किया। इसके अलावा किसानों के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

किसानों से संवाद किया
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से संवाद करने पर किसान जीत राज ने कहा कि बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान प्रीतम सिंह चिब ने कहा कि किसानों को रणवीर नहर के पानी की सुचारु रूप से आपूर्ति नहीं हो रही। हर वर्ष नहराें की सफाई करवाए जाने के बाद भी सीमा के अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। इस दौरान कई किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री को क्षेत्र के किसानाें की समस्याएं के बारे में लिखित में दिया ताकि किसानों की दिक्कतों का समाधान हो सके।
विज्ञापन


बाक्स
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का मामा होने के साथ-साथ मैं जम्मू कश्मीर का भी मामा हूं और जम्मू कश्मीर के सभी नौजवान मेरे भांजे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ-साथ मामा बनकर भी जम्मू कश्मीर के लोगों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भारत पाक सीमा के साथ लगते गांव में रहने वाले लोगों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग हमेशा पाकिस्तान की नापाक हरकतों का डटकर मुकाबला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed