फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: केंद्रीय कृषि मंत्री आज किसानों से करेंगे सीधा संवाद

विज्ञापन
political news
आरएस पुरा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अप्रैल को उपजिला आरएस पुरा के सीमांत गांव लंगरेयाल में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वह सीमांत किसानों को संबोधित करेंगे और उनसे सीधा संवाद भी करेंगे। वीरवार को इस अभियान की शुरुवात पुरी (ओडिशा) से की गई थी। कृषि मंत्री सीमांत किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उनसे सीधा संवाद करेंगे। वीरवार को इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन सहित पुलिस व कृषि विभाग की ओर से भी तैयारियों का जायजा लिया गया। एसडीएम कार्यालय सभागार में एक बैठक में उपजिला आरएस पुरा की विभिन्न पंचायतों से पूर्व सरपंच, पंचों व नंबरदारों के साथ बैठक भी की। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान सुचेतगढ विधायक प्रो. गारू राम भगत, आरएस पुरा जम्मू साउथ विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह सहित कृषि विभाग निदेशक रविंद्र सिंह रीन व कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. पुनित चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सुचेतगढ़ विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सरपंच, पंचों व नंबरदारों से कहा कि सुचेतगढ़ के लिए बहुत बड़ी बात है कि देश के कृषि मंत्री सीमांत क्षेत्र में आ रहे हैं। आरएस पुरा विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबको इस अवसर का लाभ लेना चाहिए। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने बताया कि प्रशासन कि ओर से कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed