{"_id":"65e23ca2aaa4c26b770eb144","slug":"political-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100877-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिला उत्पीड़न को लेकर भाजपा का ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिला उत्पीड़न को लेकर भाजपा का ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरा साहिब। भाजपा महिला मोर्चा ने जम्मू जिले के दक्षिण क्षेत्र में रोई मोड़ पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने ममता सरकार पर महिला अत्याचार और महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष रेखा महाजन ने कहा कि ममता सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वहां का प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है तो उनके साथ मेहमानों जैसा व्यवहार हो रहा है। मांग की कि ममता सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अयोध्या गुप्ता, महासचिव आकाश चोपड़ा, मंडल प्रधान विजय शर्मा, मंडल प्रधान रणजीत कुमार, मंडल प्रधान विक्रम संधू, एडवोकेट उमा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।