{"_id":"685481858ee69d0fda0abcfc","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-640756-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते युद्ध में से भारत ने अपने नागरिकों को निकाला, यह गर्व का पल : चुघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते युद्ध में से भारत ने अपने नागरिकों को निकाला, यह गर्व का पल : चुघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन 11 सालों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का ऐतिहासिक काम हुआ है। एक बार फिर दुनिया ने भारत की धमक देखी। चलते युद्ध के बीच भारत ने अपने नागरिकों को निकाला और सुरक्षित भारत ले आए। यह गर्व का पल है।
चुघ वीरवार को जम्मू में थे। उन्होंने परगवाल सेक्टर और जीवन नगर में चौपाल में हिस्सा लिया। इसके बाद वह त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नेकां व कांग्रेस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि पनाम सिगरेट की डिब्बी पर साइन करके कौन भर्ती करता था, ये सवाल जाकर उन नेताओं से पूछिए, वह भी समय था, जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। वह स्वयं कहते थे कि उमर अब्दुल्ला के गठबंधन वाली सरकार को 100 रुपया दिल्ली से भेजा जाता है और 14 रुपया लोगों तक पहुंचता है। आज मोदी सरकार 100 रुपये भेजती है तो उतना ही गरीब तक पहुंचता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ काजल राजपूत समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
जम्मू। कांग्रेस छोड़कर काजल राजपूत समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वीरवार को शामिल हो गईं। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी जम्मू-कश्मीर भाजपा तरुण चुघ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, महासचिव और विधायक रामगढ़ डाॅ. देविंदर कुमार मन्याल अन्य ने पार्टी से जुड़े लोगों का स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और निष्क्रियता का पर्याय बन गई है। (संवाद)