फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: प्रदेश के दो संगठनों पर रोक की महबूबा और मीरवाइज ने की निंदा

विज्ञापन
political news
श्रीनगर। केंद्र सरकार की ओर से आवामी एक्शन कमेटी (एएसी) और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) पर लगाए गए प्रतिबंध की कश्मीर के राजनीतिक व अलगाववादी खेमे ने निंदा की है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, गृह मंत्रालय द्वारा मीरवाइज उमर फारूक की अध्यक्षता वाली जम्मू-कश्मीर आवामी एक्शन कमेटी (एएसी) और मोहम्मद अब्बास अंसारी की अध्यक्षता वाली इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) पर प्रतिबंध लगाना कश्मीर के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य के लिए एक और झटका है। असहमति को दबाने से तनाव हल होने के बजाय और बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर सरकार को ऐसी कार्रवाइयों को रोकने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। वहीं, हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने भी एएसी पर लगाए गए प्रतिबंध की निंदा की। उन्होंने एक्स लिखा, आवामी एक्शन कमेटी पर प्रतिबंध लगाने और इसे गैरकानूनी संगठन घोषित करने की कड़ी निंदा करते हैं। मीरवाइज ने कहा कि यह केंद्र की ओर से उठाया गया कदम अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में अपनाई जा रही डराने-धमकाने और शक्तिहीन करने की नीति को जारी रखने का हिस्सा लगता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed