{"_id":"67bb8d89b6bfab529507bc4a","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-552648-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के फैसलों को लागू करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के फैसलों को लागू करे सरकार
विज्ञापन
बैठक के दौरान कर्मचारी संघ के सदस्य फोटो एसो.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ऑल डिपार्टमेंट क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक रविवार को जम्मू में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू हुसैन मलिक ने वरिष्ठ ट्रेड यूनियन के साथ की। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण खंडपीठ के फैसले को लागू करने की मांग की।
साथ ही इसके अनुसार जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों में विभिन्न संवर्गों की डीपीसी करने, कर्मचारियों के चिकित्सा भत्ते और एचआरए में वृद्धि की बात कही है। सचिवालय सहायक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने पर दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि की बहाली की मांग की, जिसे एसआरओ-333 के तहत गलत तरीके से रोक दिया गया था।
जनवरी 2010 में नियुक्त कर्मचारियों के पक्ष में पुरानी पेंशन योजना की बहाली और एसआरओ-202 कर्मचारियों के पक्ष में परिवीक्षा अवधि के दौरान रोकी गई दो वार्षिक वेतन वृद्धि को अक्षरशः जारी करना शामिल है। बैठक में मोहम्मद सलीम अध्यक्ष स्वास्थ्य लिपिक संवर्ग जम्मू प्रांत, सुरिंदर बख्शी उपाध्यक्ष, राम सिंह सचिव, करतार चंद, सतीश गंगू और अन्य सदस्य ने भाग लिया।