फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: जनता की समस्याएं सड़क से सदन तक उठाएगी भाजपा

विज्ञापन
political news
पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक में प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ रणनीति तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रदेश मुख्यालय त्रिकुटा नगर में मंगलवार को पार्टी के विधायकों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ रणनीति बनाते हुए जनता की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाने की रणनीति बनाई गई।
सत शर्मा ने स्पष्ट कहा कि भाजपा विधायक जनता की आवाज बनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारण आम जनता को पिसने नहीं दिया जाएगा। पार्टी विधानसभा के अंदर और बाहर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि जनता के मुद्दों को सिर्फ सुनना हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जब तक उनका ठोस समाधान नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को तालमेल बनाकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को पूरे उत्साह के साथ चलाने का आह्वान किया ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार किया जा सके। बैठक में प्रदेश महामंत्री बलदेव सिंह, भाजपा विधायक डॉ. नरिंदर सिंह, चौ. विक्रम रंधावा, युद्धवीर सेठी, एडवोकेट आरएस पठानिया और सुरिंदर कुमार भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
जवाबदेही से भाग रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने आगामी विधानसभा सत्र को महज सात बैठकों तक सीमित करने के फैसले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सरकार पर निशाना साधा। कहा कि इतना छोटा सत्र बुलाना जनता के मुद्दों, सार्थक चर्चा और सरकार की कार्यप्रणाली की समीक्षा से भागने की कोशिश है। लगभग दो वर्षों से सत्ता में बैठी सरकार से राज्य की जनता को बहुत उम्मीदें हैं। विधानसभा ही ऐसा संवैधानिक मंच है जहां जनता की आवाज, समस्याओं और आकांक्षाओं को उठाया जाता है, लेकिन सरकार इसे मजाक बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ब्रिक्स की सफलता पर बधाई
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता और नई दिल्ली घोषणापत्र पर सर्वसम्मति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को बधाई दी है। पूर्व एमएलसी गिरधारी लाल रैना ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह साबित कर दिया है कि वह वैश्विक मामलों में किसी के अधीन रहकर काम करने के मूड में नहीं है। संदेश साफ है कि भारत न तो बीजिंग के आगे झुकेगा और न ही वाशिंगटन का उपग्रह बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed