{"_id":"66ce6feb49482cd3790bf949","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-429500-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धस्तर पर चुनावी अभियान को गति दें : चुग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्धस्तर पर चुनावी अभियान को गति दें : चुग
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय जम्मू में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में तरुण चुग का स्वागत करते प्रिया सेठी आ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग ने पार्टी कैडर को युद्ध स्तर पर चुनावी अभियान को गति देने पर जोर दिया है। सभी कार्यकर्ता तय जिम्मेदारियों पर गंभीरता से काम करें। भाजपा के प्रति जनता से विश्वास जताया है और हमें इसे कायम रखना है।
पार्टी मुख्यालय जम्मू में मंगलवार को चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए चुग ने पार्टी के विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी। इसमें सभी लक्षित बिंदुओं पर गंभीरता से काम करने को कहा गया। उन्होंने पार्टी के विभागों के प्रभारियों से कार्य की प्रगति पर रिपोर्ट और अगली योजना पर चर्चा की। कहा, भाजपा युद्ध स्तर पर चुनावी अभियान के प्रबंधन में लगी है। चुनाव को लेकर सभी ओर उत्साह है। बैठक में प्रांत के संयोजक सांसद जुगल किशोर, असीम गुप्ता, सह प्रभारी आशीष सूद, प्रिया सेठी सहित सभी विभागों के प्रभारी मौजूद रहे। इससे पहले चुग रामबन में पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन भरने के कार्यक्रम में शामिल हुए।
-- -- -- -- -भाजपा का मीडिया वार रूम स्थापित
जम्मू। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पूरी तरह से गति देने के उद्देश्य ने भाजपा ने त्रिकुटा नगर के एक होटल में मंगलवार को मीडिया वार रूम स्थापित किया। इसी केंद्र से पूरी चुनाव गतिविधियां की जाएंगी। होटल में कुछ वीआईपी कमरे लिए गए हैं, जिसमें बाहर से वीआईपी लोगों को ठहराया जा सकता है। इस केंद्र में सुबह दस बजे नियमित रूप से नेरेटिव समूह की बैठक होगी, जिसमें दिनभर की चुनावी गतिविधियों की रणनीति बनाई जाएगी।