फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: कांग्रेस में जमीनी स्तर पर काम करने वालों को ही टिकट का संकेत

विज्ञापन
political news
नई दिल्ली में वीरवार को एआईसीसी की बैठक में महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल जम्मू कश्मीर के नेताओं
पार्टी में मनमुटाव दूर करें, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस नेताओं से विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारत चुनाव आयोग के दौरे के बीच नई दिल्ली में वीरवार को एआईसीसी (आल इंडिया कांग्रेस कमेटी) की अहम बैठक में प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सुझाव मांगे गए। पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि जमीनी स्तर पर काम करने वालों को ही टिकट देने में तवज्जो दी जाएगी।

तीन घंटे की मैराथन बैठक में पहले एक घंटा पार्टी नेताओं के साथ सामान्य बैठक हुई, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस से गए करीब 20 वरिष्ठ नेताओं से बारी बारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सुझाव मांगने के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इसमें जोर दिया गया कि जिन क्षेत्रों में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन रहा है वहां मजबूती के साथ आगे बढ़ा जाए। पार्टी नेता गंभीरता से चुनाव के लिए तैयारी करें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाया जाए। पार्टी कैडर जम्मू कश्मीर के स्थानीय मुद्दों को एजेंडा बनाकर काम करे। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव जीतने के लिए पार्टी में किसी भी स्तर पर मनमुटाव की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ पार्टी के भीतर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए पार्टी पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़े, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व पूरा समर्थन करेगा। शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देशों के बाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की ओर से राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की उम्मीद है। इसमें आगामी दिनों में वरिष्ठ नेताओं को अन्य कई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बैठक में जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी, सह प्रभारी मनोज यादव, प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, योगेश साहनी, रवींद्र शर्मा, तारा चंद, जीए मीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed