{"_id":"66874f362117df024c0ffff9","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-394081-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूर्व मंत्री बशारत बुखारी पांच साल बाद पीडीपी में लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूर्व मंत्री बशारत बुखारी पांच साल बाद पीडीपी में लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अपनी पार्टी के साथ जुड़कर कर रहे थे काम, हाल ही में किए गए थे निष्कासित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री सैयद बशारत बुखारी पांच साल बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में लौट आए। बुखारी ने वीरवार को कहा, मैंने हमेशा लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व किया है। मैं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से बुधवार को मिला और पार्टी में वापसी का फैसला किया। उन्होंने 2019 में पीडीपी का दामन छोड़ दिया था और सज्जाद गनी लोन की अध्यक्षता वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) में शामिल हो गए।
बशारत बुखारी मुफ्ती मोहम्मद सईद और बाद में उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे। उनको हाल ही में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से निष्कासित कर दिया गया था। श्रीनगर में पीडीपी मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा, मैं पीडीपी के साथ एक बार फिर काम करने के लिए उत्साहित हूं। पीडीपी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बशारत बुखारी की वापसी से पार्टी मजबूत होगी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों में वृद्धि होगी।