{"_id":"66270cc7c11ca3dda506ead8","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-345768-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2024: कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पीडीपी प्रतिबद्ध, भाजपा ने 370 हटाकर बढ़ाया दर्द- महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2024: कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पीडीपी प्रतिबद्ध, भाजपा ने 370 हटाकर बढ़ाया दर्द- महबूबा मुफ्ती
Tue, 23 Apr 2024 12:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:45 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 370 हटाकर प्रदेश की जनता के दर्द को बढ़ाया है। पीर पंजाल के लोग अब ऐसी आवाज चाहते हैं, जो दिल्ली का मुकाबला कर सके।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में सोमवार को रोड शो कर पहाड़ी और गुज्जर-बकरवाल तबके के लोगों को साथ जोड़ने के लिए कदम बढ़ाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पीडीपी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 370 हटाकर प्रदेश की जनता के दर्द को बढ़ाया है। पीर पंजाल के लोग अब ऐसी आवाज चाहते हैं, जो दिल्ली का मुकाबला कर सके। उन्होंने कहा कि मैंने हर वक्त जनता का साद दिया। उनके हर दुख दर्द में खड़ी रही, अब मुझे अवाम के साथ की जरूरत है।
विज्ञापन
रोड शो के बाद सिरहामा में महबूबा मुफ्ती ने प्रेसवार्ता में कहा - बिजबिहाड़ा-सिरहामा मेरा घर है। भाजपा की ओर से अन्य पार्टियों को खड़ा करने और उन्हें समर्थन देने के सवाल पर पीडीपी अध्यक्ष ने कहा की कोई भी मुकाबला किसी भी उम्मीदवार के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। लेकिन मैं यहां से लेकर पीर पंजाल तक प्यार देख रही हूं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में जिस तरीके से अनुच्छेद 370 हटाया गया, वो यहां के लोगों को मंजूर नहीं है और हम इसके खिलाफ आखिर तक लड़ते रहेंगे। यह फैसला वापस लेना होगा। यह लड़ाई उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की नहीं है, यह लड़ाई जम्मू-कश्मीर के लोगों की है, जिसे दिल्ली तक लेकर जाएंगे।