फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: प्रदेश भाजपा के 27 जिलों की समितियां जल्द

विज्ञापन
political news
नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के 27 जिला समितियों के लिए मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में जम्मू संभाग से 17 व कश्मीर से सात जिलों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। हर जिले की टीम में प्रमुख तौर पर 22 या इससे अधिक सदस्य शामिल होंगे। नई जिला समितियों में नए चेहरे लिए जाएंगे। नई जिला समितियों के गठन के साथ पार्टी स्तर पर पंचायत व निकाय चुनाव के लिए गतिविधियां तेज की जाएंगी।
पार्टी ने हाल ही में जिला स्तर पर अध्यक्षों की घोषणा की थी। जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू में सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर नई समितियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी। इसके बाद सभी जिलों के प्रस्ताव दिल्ली में भेजे गए थे। विधानसभा की समाप्ति के बाद पार्टी आगामी चुनावों के लिए नए पदाधिकारियों के साथ नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी। जिला समितियों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के अलावा कई समितियां बनाई जाती हैं, जो संबंधित क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियां करती हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में खासतौर पर कश्मीर में अधिक सफलता नहीं मिलने के बाद प्रदेश भाजपा आगामी चुनावों में वहां से कमल खिलाने के लिए उचित प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-----
पंचायत चुनाव पर स्थिति स्पष्ट नहीं, चुनाव से पहले परिसीमन पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा में विभिन्न सदस्यों के पंचायत चुनाव से पहले इसके परिसीमन की मांग की गई है। चुनाव के लिए ओबीसी आयोग की ओर से सरकार को ओबीसी आरक्षण की सिफारिशें सौंप दी गई हैं। राज्य चुनाव आयोग भी चुनाव के लिए तैयारी कर रहा है। मगर अगर परिसीमन की प्रक्रिया की जाती है तो चुनाव आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि पार्टी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है। इसके लिए पार्टी कैडर को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव को लेकर आगामी गतिविधियां तेज की जाएंगी। पार्टी थ्री टायर पंचायत चुनाव की वकालत करती रही है। उन्होंने कहा कि इस साल सभी लंबित चुनाव करवाए जाएंगे। अगर परिसीमन की जरूरत लगती है तो इसे पारदर्शी ढंग से करवाया जाना चाहिए। चुनाव में ओबीसी आरक्षण को भी पूरा सम्मान मिलना चाहिए। वहीं, सरकार की ओर से चुनाव की तिथियों को लेकर अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 4291 पंचायतें हैं। हाल ही में संशोधित मतदाता सूची में 341072 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि कुल मतदाता 7000670 से अधिक हैं। जम्मू कश्मीर में नगर निकाय, पंचायतें और ब्लाक विकास परिषद एक वर्ष से अधिक समय से निर्वाचित प्रतिनिधियों के बिना चल रही हैं। नगर पालिकाओं का कार्यकाल अक्तूबर-नवंबर 2023 और पंचायतों व ब्लाक विकास परिषदों का पांच साल का कार्यकाल 9 जनवरी 2024 को पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed