फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

Jammu News: जम्मू में चार स्थानों पर रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
political
जम्मू। राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस सहित केंद्रीय कैडर इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को डीसी अवनी लवासा के साथ कांग्रेस नेताओं ने जम्मू में आयोजन स्थलों को लेकर चर्चा की। इसमें चार जगहों को चिह्नित किया गया है। इनमें सतवारी हायर सेकेंडरी स्कूल, महिला कॉलेज गांधीनगर, परेड ग्राउंड और जीजीएम साइंस कॉलेज का मैदान है, यहां राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी की केंद्रीय टीम आयोजन स्थलों के चयन पर काम कर रही है, जिसमें लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने बताया कि लखनपुर से लेकर जम्मू तक यात्रा के तीन पड़ाव स्थल प्रस्तावित हैं। इसमें लखनपुर के बाद चड़वाल, चीची माता और फिर सतवारी रहेगा। जबकि जम्मू में यात्रा का पड़ाव स्थल सिद्धड़ा फॉरेस्ट प्रोटेक्शन मैदान प्रस्तावित है। जिला प्रशासन से आयोजन स्थलों के लिए अनुमति मांगी गई है। गणतंत्र दिवस के चलते 25 और 26 जनवरी को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा। प्रतिदिन यात्रा 22 से 23 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेगी। यात्रा में देशभर से कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बुधवार को साहनी ने भी जिला कांग्रेस संयोजक समिति जम्मू जिला शहरी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। देश में विभाजनकारी राजनीति का प्रचलन बढ़ा है और सत्ता पक्ष की बेहतरी के लिए विभिन्न समूहों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। देशभर में भारत जोड़ो यात्रा को जनसमर्थन मिला है। यात्रा के संयोजक जीए मीर ने कहा कि लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। केंद्रीय टीम अपने स्तर पर आयोजनों स्थलों के लिए सर्वे कर रही है, जिसमें वीरवार तक स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

--------
शिवसेना करेगी यात्रा का स्वागत
जम्मू। शिवसेना (बाल ठाकरे) ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन किया है। शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने का कि पार्टी हाईकमान के राष्ट्रीय सचिव सांसद अनिल देसाई के निर्देशानुसार जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जाएगा। निराशा और नफरत के इस दौर में भारत जोड़ो यात्रा भाईचारे और अखंडता का पैगाम लेकर आ रही है और जम्मू-कश्मीर में इसकी सबसे अधिक जरूरत है। बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक मंदी जैसे ज्वलनशील मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए जात और धर्म का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांटकर लद्दाख को अलग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला से मिलकर यात्रा की तैयारियों पर चर्चा कर चुके हैं। इस दौरान मीनाक्षी छिब्बर, विकास बख्शी, जीआई सिंह, कामगार राज सिंह, शशिपाल, राजेश हांडा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed