{"_id":"64499080ce1f34f85e0a43c6","slug":"political-jammu-kashmir-jammu-news-c-10-jam1006-102854-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कारण विस चुनाव में की जा रही देरी: बशारत बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कारण विस चुनाव में की जा रही देरी: बशारत बुखारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स कांफ्रेंस(पीसी) के नेता सैयद बशारत बुखारी ने बुधवार को कहा कि अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराने की घोषणा करनी चाहिए, ताकि लोगों को पता चले कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाल नहीं होगा। यह बातें उन्होंने चर्च लेन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पीसी नेता खुर्शीद आलम मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि हाल में चुनाव आयुक्त ने पंचायत और संसदीय चुनाव कराने के बारे में बयान दिया था। लेकिन जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के बारे में कोई संदर्भ नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण लगता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में बिना किसी कारण देरी हो रही है। बुखारी ने कहा, हमें यह समझना होगा कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत और संसदीय चुनाव कराने के लिए उन्हीं मतदान केंद्रों, लोगों और मशीनरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो विधानसभा चुनावों के लिए आवश्यक हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में देरी क्यों हो रही है। पहले अधिकारियों ने कहा था कि कश्मीर के मौसम में सुधार होने के बाद चुनाव होंगे। गृहमंत्री अमित शाह और एलजी मनोज सिन्हा ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति को शांतिपूर्ण करार दिया है। अगर संसदीय चुनाव संभव है, तो राज्य में चुनाव में देरी क्यों हो रही है। बुखारी ने कहा, अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि विधानसभा चुनाव नहीं होंगे, अगर ऐसा है या अधिकारियों के कुछ और इरादे हैं, तो उन्हें अपने इरादे स्पष्ट करने दें।