{"_id":"622a64739c7cd06d041b4a18","slug":"political-jammu-city-news-jmu2554839163","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खिलाफ तेज करेंगे वैचारिक लड़ाई: पाटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के खिलाफ तेज करेंगे वैचारिक लड़ाई: पाटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा शासन में जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की जम्मू-कश्मीर की नीतियों के खिलाफ वैचारिक लड़ाई को तेज किया जाएगा। भाजपा वोट बैंक की राजनीति के लिए विभाजन और ध्रुवीकरण में विश्वास रखती रही है। यह आरोप एआईसीसी की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने वीरवार को सिंबल कैंप में आयोजित रैली में लगाए।
पाटिल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्मनिरपेक्षता और विविधता में एकता का समर्थन करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जम्मू कश्मीर में तीन साल से नौकरशाही शासन है। कांग्रेस सिख अल्पसंख्यक और शरणार्थियों के राजनीतिक, आर्थिक अधिकारों और सशक्तिकरण का ध्यान रखेगी। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कठिनाइयों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सराहना की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पीओजेके के डीपी के राहत, पुनर्वास और अन्य अधिकारों में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया गया। कांग्रेस देश में एक धर्मनिरपेक्ष ताकत की भूमिका निभाने की अपनी जिम्मेदारी से कभी नहीं हटेगी।
कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि सीमावर्ती लोगों के मुद्दों को कांग्रेस में प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी हमेशा सीमावर्ती लोगों और सिख अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए खड़ी रही है। मूलाराम ने कहा कि भाजपा जन, युवा और गरीब विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने 1947, 1965 और 1971 के पीओजेके के शरणार्थियों/डीपी का मुद्दा उठाया। रैली में टीएस बाजबा, सुखवंत सिंह, हरि सिंह चिब और कर्ण भगत आदि मौजूद रहे।