{"_id":"5fb2e3578ebc3e9bb744cf39","slug":"political-jammu-city-news-jmu2228933125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुज्जर बक्करवाल समुदाय से कई सदस्य भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुज्जर बक्करवाल समुदाय से कई सदस्य भाजपा में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्रिकुटा नगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और सांसद जुगल किशोर शर्मा की मौजूदगी में गुज्जर बक्करवाल समुदाय के कई सदस्य भाजपा में शामिल हुए। नए कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि वे राष्ट्रवादी नीतियों के तहत भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगे।
इनमें नसरीन अख्तर, शौकत अली, मंजूर अली (सरपंच), लियाकत अली, शायर शाह खान, गुलाम रसूल, मोहम्मद रशीद आदि शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष रैना ने कहा कि समुदाय के लोग कट्टर देशभक्त रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक समुदाय को समान न्याय और हक दिया जा रहा है। सांसद शर्मा ने कहा कि समुदाय से जुड़े कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती देगा। इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमार मनियाल, प्रभारी किसान मोर्चा नंद किशोर भी मौजूद रहे।
-------
नेकां और पीडीपी से गठबंधन पर स्थिति साफ करे कांग्रेस : सेठी
जम्मू। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि नेकां और पीडीपी को समर्थन करने पर कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। गुपकार गठबंधन सिर्फ सत्ता के लक्ष्य को देखकर काम कर रहे हैं। कहा कि ऐसे दलों ने पहले भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस स्वतंत्रता आंदोलन का एक प्रमुख भागीदार होने का दावा करती रही है, लेकिन पाकिस्तान समर्थक दलों से गठबंधन करने पर उसने स्थिति क्यों नहीं स्पष्ट की है। सेठी ने कहा कि जम्मू ने हमेशा राष्ट्रावादी रुख अपनाया है और इन दलों को कश्मीर में भी सबक सिखाया जाएगा। इन दलों के नेता अपने स्वयं के गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे, क्योंकि वे नई बनी कृत्रिम विचारधारा का समर्थन नहीं करते हैं।