फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

भाजपा आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

विज्ञापन
political
जम्मू। जिला विकास परिषद चुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार 9 नवंबर को जारी करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली सूची में करीब दस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। आठ चरणों में होने जा रहे चुनाव में गुपकार गठबंधन में शामिल दलों के भी शामिल हो जाने से कश्मीर में यहां भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है। वहीं जम्मू में भी चुनाव में अब कांटे का मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। जम्मू में भाजपा को कांग्रेस के अलावा गुपकार गठबंधन के दलों की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के नेता जिला विकास परिषद के चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारने पर मंथन में जुटे रहे। ऐसे में कई नाम शार्ट लिस्ट कर दिए गए हैं और पहली सूची को सोमवार के जारी करने की तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि जिला विकास परिषद के आठ चरणों में होने जा रहे चुनाव के तहत पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 12 नवंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed